इस बच्चे के जन्म लेते वक्त इसके मां-बाप और रिश्तेदारों को पूरा यकीन था कि थोड़ी ही देर में एक तंदरुस्त बच्चा पैदा हो जाएगा।
लेकिन प्रकृति को शायद लोगों की इस उम्मीद पर ठप्पा नहीं लगाना था। इसलिए जब ये बच्चा पैदा हुआ तो गले के नीचे से तो वो किसी सामान्य बच्चे की ही तरह था लेकिन उसके ऊपर का हिस्सा कुछ अलग था।
दरअसल, बच्चे का चेहरा एक लेकिन दो सिर साथ थे। ये सिर आपस में इस कदर जुड़े हुए हैं कि देखने से पूरा सिर दिल के आकार में है।
वजह, एक ट्यूमर
दो हफ्ते की इस बच्चे को चेहरे का एक घातक ट्यूमर है। डॉक्टरों के मुताबिक वो इतना बड़ा है कि उसने अपना फैलाव सिर तक बना लिया है।
किसी भी देखने वाले को ऐसा ही लगेगा कि बच्चे को शायद सिर का ट्यूमर हो सकता है जबकि ऐसा है नहीं।
जब से बच्चा पैदा हुआ है तब से लगातार इस ट्यूमर के आकार बढ़ता चला जा रहा है। इसको हटाने के लिए छोटे से बच्चे की सर्जरी करनी होगी।
चाहिए मदद
नफी और उनकी पत्नी इंडोनेशिया के वेस्ट कालीमंथा नाम के एक छोटे से गांव में रहते हैं।
उनके पास इतने रूपए नहीं हैं कि डॉक्टरों की बताई हुई महंगी सर्जरी करवा सकें।
इसलिए बच्चे की सर्जरी के लिए दंपति ने लोगों से मदद मांगी है। हांलाकि डॉक्टरों का कहना है कि अगर बच्चे की सर्जरी हुई तो उसकी खोपड़ी खोली जाएगी और दिमाग को दो भाग में कर के ट्यूमर अलग करना पड़ेगा।
हिम्मत हो तभी देखें: औरत के साथ घटी रूह कंपा देने वाली घटना
करिश्मा! फायदे के लिए पैदा कर दी छह पैरों वाली भेड़