बीते मंगलवार को अधिवक्ता प्रवीण गुलाटी के घर में उनकी 50 वर्षीय पत्नी और 23 वर्षीय बेटी का हत्यारा उनका भतीजी ही निकला।
ये मामला आगरा के मास्टर प्लान रोड स्थिक खंदारी कॉलोनी का है, जहां मां और बेटी दोनों की हत्या पत्थर के चकले से सिर कुचल कर की गई थी।
आगरा पुलिस की टीम ने आरोपी भतीजे गौरव गुलाटी को हिमाचल से हिरासत में ले लिया है। पुलिस को इस बात का पहले से शक था कि हत्यारा परिवार से ही जुड़ा हुआ है।
पुलिस को पहले से था शक
पुलिस टीम ने जब इस दिशा में जांच शुरू की तो एडवोकेट प्रवीण कुमार के भाई सुनील कुमार के बेटे गौरव गुलाटी पर शक गहराने लगा।
वो वारदात के बाद से वह आगरा से गायब था। घटना के समय उसके मोबाइदल की लॉकेशन खंदारी में थी, इसके बाद उसकी लॉकेशन प्रतापपुरा और फिर फरह आई थी।
इसके बाद वह खुद को देहरादून में बताता रहा, जबकि उसके मोबाइल की लॉकेशन कुल्लू मनाली आ रही थी। इसके बाद आगरा की पुलिस टीम को कुल्लू मनाली भेजा गया था।
होटल मैनेजमेंट छात्र है गौरव
जहां पुलिस ने उसे दोस्तों के साथ हिरासत में ले लिया है। गौरव
होटल मैनेजमेंट का छात्र है। बताते चलें कि इस वारदात में मां बेटी के शव को अलग अलग
बाथरुम में बंद कर दिया गया था और खून से सने कपड़ों में आग लगा कर बदमाश
भाग गए थे।
इसका पता तब चला था जब वकील प्रवीण कुमार गुलाटी अपने घर आए थे और देर तक दरवाजा न खुलने के कारण उन्होंने पड़ोसी रिटायर्ड पुलिसकर्मी राम लक्ष्मण की मदद से शीशा तोड़ कर घर का गेट खोला था।
इस हत्याकाण्ड के दौरान प्रवीण के घर से लाखों की नकदी सहित जेवरात भी चुरा लिए गए थे।