फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति, मोदी या फिर आप?

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समय करोड़पति बनाने की मुहिम फेसबुक पर चल रही है। फेसबुक पर मोदी सर्मथकों ने 26 जनवरी तक फेसबुक पर मोदी सर्मथकों की संख्या को 1 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


इसके लिए मोदी समर्थक लोगों फेसबुक पर यूजर्स की वाल पर जाकर मोदी के लाइक्स की संख्या को 1 करोड़ तक पहुंचाने में जोड़-तोड़ से लगे हुए हैं।

मोदी समर्थक वाल पर लिखते हैं कि सभी मोदी समर्थक इस पोस्ट को कॉपी करके अपना स्टेटस बनाये अभी, आप सभी मित्रो से निवेदन हैं कि नरेंद्र मोदी जी के ऑफिशियल पेज के लाइक्स को 26 जनवरी तक एक करोड़ तक पहुचाने में मदद करें !!!

फेसबुक पर अभी नरेंद्र मोदी के पेज पर अभी लाइक्स की संख्या 8,683,556 है।

आम आदमी का करोड़पति बनने का सपना

आम आदमी पार्टी ने भी 26 जनवरी तक 1 करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी पूरे देश भर में अभियान चला रही है। पार्टी इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से समर्थकों को जोड़ने में लगी हुई है।

आम आदमी पार्टी के विशेष निशुल्क सदस्यता अभियान 'मैं भी आम आदमी' के संयोजक गोपाल राय ने अब तक मिली अप्रत्याशित सफलता पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए भरोसा जताया कि पार्टी ने जो एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है वह संख्या 26 जनवरी तक पूरी हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से अरुणाचल तक लोगो में पार्टी से जुड़ने का काफी जोश दिखायी दे रहा है और इसमें समाज के सभी वर्गो से लोग पार्टी से जुड़े हैं और जुड़ने के इच्छुक हैं।

गोपाल राय ने कहा कि इस अभियान में दिल्ली से दूर के राज्यो में जानकारी के अभाव में जो लोग अभी तक सदस्यता नहीं ले पाये हैं ऐसे सभी लोगो तक पार्टी अपने सदस्यों के जरिये पहुचने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है और ऐसे सभी लोग जो इंटरनेट का प्रयोग नहीं करते हैं या वह अभी तक जानकारी के अभाव में पार्टी के सदस्य नहीं बन पाये हैं ऐसे लोगो को पार्टी बूथ स्तर तक जाकर फॉर्म के माधयम से सदस्य बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

कौन बनेगा पहले करोड़पति?

अगर आंकड़ों की बात करें तो अभी ‌सिर्फ तीन दिन का ही समय बचा हुआ है। इन तीन दिनों में नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज को 13 लाख से ज्यादा नए लाइक्स की जरूरत है।

13 लाख नए लाइक्स मिलने पर ही वह फेसबुक पर करोड़पति का आंकड़ा छू पाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी को तीन दिनों के भीतर 50 लाख से भी ज्यादा सदस्यों को जोड़ना है।

आम आदमी पार्टी की तरफ जारी आंकड़ो के मुताबिक अभी तक पार्टी ने कुल 5080425 सदस्यों को अपना सदस्य बना लिया है।

इन सदस्यों में ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या 3355425 और ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या 1725000 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें