आपने स्पाइडरमैन फिल्म देखी होगी। अगर आपने ये फिल्म देखी होगी तो आपको याद होगा कि कैसे एक दिन उस साधारण से बच्चे की जिंदगी बदल जाती है और वो स्पाइडरमैन बन जाता है। कुछ ऐसा ही चीन के नील योंगबिंग के साथ हुआ।
एक बार देख लीजिए, फिर जिंदगीभर नहीं भूलेगी ये तस्वीर
करीब आठ साल पहले उनके साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसने उनकी जिन्दगी को हमेशा के लिए बदल दिया।
20 मिनट में भर देते हैं टायर
नील योंगबिंग 20 मिनट में एक मोटे टायर में नाक से हवा भर देते हैं। टायर में हवा भरने के लिए वो एक पतली सी ट्यूब का इस्तेमाल करते हैं। वो लोगों को टायर पर खड़ा कर देते हैं और फिर उसमें हवा भरने लगते हैं।
बीमारी ने दिया ये वरदान
61 साल के नील योंगबिंग की ये करामात एक बीमारी की वजह से है। योंगबिंग को आठ साल पहले एक ऐसी बीमारी हुई थी, जिसमें उनके डॉक्टर ने उन्हें गुब्बारा फुलाने की सलाह दी थी।
जानना नहीं चाहेंगे क्या कर रही है ये खूबसूरत लड़की
शुरुआत गुब्बारे से हुई लेकिन उन्होंने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और टायर फुलाना शुरू कर दिया। समय के साथ उनकी ये क्षमता बढ़ती ही चली गई।
कैसे करते हैं ये सब?
मेट्रो की खबर के अनुसार, नील अपने इस कारनामे को करने के लिए सबसे पहले अपने बाएं अंगों को ढक लेते हैं। मसलन वो अपने बाएं नासाछिद्र को ढक देते हैं और उसके बाद दांयी नाक से हवा भरना शुरू करते हैं।