फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक कैदी सनाउल्लाह को रिहा किया जाए: काटजू

Sun, 05 May 2013 07:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने केंद्र सरकार से जम्मू की जेल में कैदियों की पिटाई से घायल पाकिस्तानी आतंकी सनाउल्लाह को रिहा करने की अपील की है।
विज्ञापन


काटजू ने कहा कि सनाउल्लाह को मानवता के आधार पर उसके देश वापस भेज दिया जाना चाहिए।

भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों के मामलों की समीक्षा के लिए समितियों का गठन तुरंत करना चाहिए।

उन्होंने उन कैदियों की जल्दी रिहाई के लिए तौर-तरीके बनाने की अपील की जिन्हें अपर्याप्त या संदेहास्पद सबूतों के आधार पर सजा दी गई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के नागरिक सनाउल्लाह की इसी हफ्ते जम्मू की कोट भलावल जेल में कैदियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी थी।

उसका चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके अंगों ने एक तरह से काम करना बंद कर दिया है। वह डीप कोमा में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें