विधानसभा चुनावों के दूसरे दौर में भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर में औसतन 71 प्रतिशत और झारखंड में 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की 18 सीटों के लिए और झारखंड की 20 सीटों के लिए वोट डाले गए। पिछले विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की इन सीटों पर 68.79 प्रतिशत मतदान हुआ था।
जबकि 2009 में झारखंड के पिछले विधानसभा चुनावों में इन सीटों पर 58.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार अंतिम आंकड़े आने तक दोनों राज्यों में मतदान का आंकड़ा 1-2 प्रतिशत बढ़ सकता है।