फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल की फांसी पर बोले मोदी, देर आए दुरुस्त आए

Sat, 09 Feb 2013 01:33 PM IST
धर्मेंद्र आर्य/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को आखिरकार फांसी दे दी गई। गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने अफजल को फांसी देने के सरकार के फैसले पर ट्वीट किया... देर आए, दुरुस्त आए।
विज्ञापन


13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद पर हमले के सिलसिले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अफजल गुरु को दोषी पाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2004 में अफजल को मौत की सजा सुनाई।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा अफजल गुरु की दया याचिका खारिज करने के बाद तिहाड़ जेल में उसे फांसी पर लटकाया गया। अफजल की फांसी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


:- देर आए... दुरुस्त आए।
@नरेंद्र मोदी

:- आइए भाईजान आइए, तशरीफ रखिए... नरक में कसाब इस तरह करेगा अफजल गुरु का स्वागत।
@अनिरूद्ध कोकिल

:- अफजल गुरु की फांसी का स्वागत है। उसने संसद पर हमला करके भारत की सार्वभौम सत्ता को चुनौती दी थी। वह इसी का हकदार था।
@राम माधव

:- अगर आप एक अपराधी हैं, तो भारत आपको धर्म की परवाह किए बिना सजा देगा। कुछ लोग वोट के लिए उसका बचाव करते हैं, लेकिन ऐसे लोग यहां के नहीं हैं।
@चेतन भगत

:- अफजल गुरु को फांसी दे दी गई। कानून ने आखिरकार अपना चक्र पूरा कर लिया।
@किरण बेदी

:- कसाब को शीतकालीन सत्र से पहले फांसी दी गई...अफजल गुरु को बजट सत्र से ठीक पहले फांसी पर लटकाया गया। संयोग?
@राजदीप सरदेसाई

:- राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दया याचिका पर फैसला करने के लिए केवल दस दिनों का समय लिया। उनके सामने 23 जनवरी को फाइल रखी गई और फैसला 3 फरवरी को आ गया।
विज्ञापन

@आशुतोष कुमार

:- प्रणब मुखर्जी त्वरित कारवाई के लिए बधाई के पात्र हैं।
@मनीष राजौरा

:- काहे की बधाई..अपनी निजी राजनीति की सुविधा से फांसी देने की....दोनों के दोनों पक्ष एक जैसे हैं...भाई-भाई।
@आशुतोष मित्रा

:- यह निर्णय करना मुश्किल है कि अफजल गुरु की फांसी विवेकपूर्ण और राष्ट्रीय हित में है।
@नवुलुरी वी राव

:- अफजल नरक में जाओ, बिरयानी और सात हूर (अप्सरा) तुम्हारे लिए वहां इंतजार कर रही हैं, तुम्हारा साथ देने के लिए जल्द ही हम हाफिज सईद को वहां भेजेंगे।
@अतुल विवेक द्विवेदी

:- अफजल गुरु की फांसी ने आज के चॉकलेट को स्पेशल बना दिया है... कुछ मीठा हो जाए।
@तरसेम सिंह गोयत

:- सुबह टीवी खोलते ही पहली खबर... अफजल गुरु को फांसी दे दी गई। देर से ही सही, इंसाफ हुआ।
@किशोर सिंह राणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें