फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के लिए चलाई गई ‘कसाब क्लास’

Mon, 07 Jul 2014 07:38 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नए रंगरूटों के लिए मुंबई हमले के प्रमुख अभियुक्तों में से एक कसाब की गलतियों पर क्लास चलाई गई।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि कसाब ने मुंबई हमले के दौरान क्या गलतियां की थीं। यह खुलासा लश्कर-ए-तैयबा के गिरफ्तार आतंकवादी मोहम्मद नवीद जट्ट उर्फ अबू हंजाला से पूछताछ के दौरान हुआ है।

आतंकी नवीद जट्ट ने पूछताछ करने वालों को बताया है कि लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेताओं ने नए रंगरूटों को कसाब की गलतियों पर एक वीडियो दिखाया था।

इसमें ग्राफिक के जरिये बताया गया था कि उसने मुंबई हमले के दौरान क्या-क्या गलतियां की थीं। इस वीडियो के मुताबिक कसाब ने जो गलतियां की थीं उनमें अहम थीं मुंबई तट पर अपनी नाव को नष्ट न कर पाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर आतंकी ने किया खुलासा

सेटेलाइट फोन पर बगैर पहचान छिपाए फोन करना भी एक गलती थी। लोगों को बंधक बनाने में नाकाम रहने और गिरफ्तार हो जाना भी गलती थी।

जट्ट का कहना है कि उसे कश्मीर में पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों की सनसनीखेज हत्याओं का जिम्मा सौंपा गया था।

उसका कहना है कि पुलवामा में पिछले साल एक पुलिस अधिकारी की हत्या में उसी का हाथ था। जून, 2013 में भी सेना के एक शिविर और तराल, शोपियां और कुलगाम में भी पुलिस गश्ती दल पर हमले में उसका हाथ था।

जट्ट ने नेशनल कांफ्रेंस के विधान परिषद सदस्य शौकत गनी की हत्या की योजना में भी उसका हाथ था। गिरफ्तारी से पहले जट्ट ने पुलवामा कोर्ट परिसर में पुलिस दल पर गोलीबारी करवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें