फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कर्नाटक नतीजों ने खोली नरेंद्र मोदी की पोल'

Wed, 08 May 2013 08:41 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से फूले नहीं समा रहे कांग्रेसी मंत्रियों ने भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि ‘कर्नाटक टेस्ट मैच’ में भाजपा को पारी की हार का सामना करना पड़ा है और नतीजों ने उनके स्टार नेता नरेंद्र मोदी की भी पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन


संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने संसद के बाहर कहा, ‘कर्नाटक में मैच खत्म हो चुका है और भाजपा को पारी की हार का सामना करना पड़ा है। अब वह अपनी हार के लिए बैट, बॉल और पिच को दोषी साबित करेंगे। भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर हो गया है और कर्नाटक के लोगों ने उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया है।’

उन्होंने कहा कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का यही हश्र होगा। कमलनाथ ने कहा कि पिछले पांच महीनों में भाजपा तीन राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक में सत्ता गंवा चुकी है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस के लिए जीत अप्रत्याशित नहीं है और इसका पूरा श्रेय पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। जब उनसे पूछा गया कि चुनावी परिणाम ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्या संदेश दिया है, तो उन्होंने कहा, ‘संदेश साफ है, नो मोदी।’

पीएमओ में केंद्रीय राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी को कर्नाटक ले गई। वहां मोदी तो डूबे ही, साथ ही भाजपा भी पूरी तरह से खत्म हो गई।

देश में हमारे खिलाफ भाजपा द्वारा चलाए जा रहे नकारात्मक अभियान के बावजूद हमने जीत हासिल की। उन्हें गलत साबित करने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें