कुत्तों की स्वामीभक्ति की तारीफ का चलन बहुत पुराना है, पहली बार गधों की स्वामीभक्ति की तारीफ हुई है। तारीफ किसी और ने नहीं बल्कि एक आला नेता ने की है। नेताजी कर्नाटक की एक क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं।
कन्नड़ चालुवेली वटल पक्ष के अध्यक्ष वटल नागराज ने मंगलवार को दो गधों को कठिन परिश्रम, स्वामीभक्ति, ईमानदारी, अनुशासन और आज्ञाकारिता के लिए सम्मानित किया। गधों को 'राज्योत्सव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नागराज ने कहा, 'मैंने सभी पालतू जानवरों को सम्मानित करने के फैसला किया है। गधे, कुत्ते, भैंसे, गाय और बैल आदमी से भी अधिक वफादार हैं। वे आदमी से भी अधिक मेहनती, अनुशासित और आज्ञाकारी हैं।