फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे शहीद पति का मजाक मत उड़ाओ, आत्मदाह कर लूंगी'

Fri, 28 Nov 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में कारगिल शहीद की पत्नी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पर आरोप लगाया है कि उसके पति की शहादत का मजाक उड़ाया जा रहा है। पति की शहादत के बाद उसे पेट्रोल पंप मिला, जिसे बिना निष्पक्ष जांच के टर्मिनेट कर दिया गया।
विज्ञापन


शहीद की पत्नी ने एक दिसंबर को मुंबई स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन के अधिशासी निदेशक के दफ्तर पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। डीआईजी रमित शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी के अफसरों और एसएसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

बन्नू मियां कॉलोनी, तेज विहार, रोहटा रोड निवासी मुनेश देवी पत्नी कारगिल शहीद यशवीर सिंह ने 26 नवंबर को मुंबई स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को भेजे पत्र में बताया कि एनएच-58 रोहटा रोड पर उनका पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर से पेट्रोल पंप की सप्लाई 16 महीने से बंद कर शहीद की विधवा का आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा हो। जबकि क्षेत्रीय प्रबंधक को इसका अधिकार नहीं है। जिन कारणों से पेट्रोल की सेल्स और सप्लाई रोकी गई है, उनकी निष्पक्ष जांच हो तो सच सामने आ जाएगा।

ऐसे पहुंचा डीआईजी के पास पत्र:
बृहस्पतिवार दोपहर तेल कंपनी का कोई व्यक्ति कागजों का पुलिंदा लेकर डीआईजी ऑफिस पहुंचा। पीआरओ अशोक शर्मा ने जब दस्तावेज पढ़ते हुए उससे डीआईजी से मिलने को कहा तो वह दस्तावेज छोड़कर बिना मिले चला गया। दस्तावेजों में एचपी कंपनी के कवरिंग लेटर के साथ ही मुनेश देवी द्वारा कंपनी मुख्यालय पर भेजे गए पत्र और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री को भेजे आत्मदाह संबंधी पत्र की कॉपी अटैच थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें