फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गीतिका को खुदकुशी के लिए कांडा ने किया मजबूर'

Wed, 03 Apr 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने गोपाल कांडा के खिलाफ सबूत पेश किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से पेश अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को रोहिणी जिला अदालत में कहा कि गोपाल कांडा गीतिका शर्मा पर दुबई से लौटने का दबाव डाल रहा था।

उसने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया। अभियोजन पक्ष ने यह तर्क गोपाल कांडा के कार्यालय से बरामद कंप्यूटर हार्ड डिस्क और इलेक्ट्रॉनिक डाटा के हवाले से दिया।

जिला न्यायाधीश एसके सरवरिया की अदालत में गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा के खिलाफ आरोप निर्धारण पर बहस हुई।

इसमें अभियोजन पक्ष ने कहा कि हार्ड डिस्क और ई-मेल से साफ है कि आरोपियों ने गीतिका को खुदकुशी के लिए मजबूर किया। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने गोपाल कांडा की मंशा की ओर भी इशारा किया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने कहा कि कांडा ने गीतिका को बिना किसी खास योग्यता के एक ऊंचा पद दिया। जब उसने एमडीएलआर छोड़कर अमीरात एयरलाइन ज्वाइन कर ली तो उसे वापस आने के लिए विवश किया गया।

बहस के दौरान सरकारी वकील राजीव मोहन ने कहा कि जब गीतिका ने अमीरात एयरलाइन ज्वाइन की तो कांडा ने वहां एक ई-मेल भेजा, जिसमें कहा गया कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और लैपटॉप वापस न करने के मामले में गीतिका के खिलाफ गुड़गांव में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


इसमें कांडा ने कंपनी के एक अधिकारी चनशिवरूप सिंह को भी मिला लिया। उसने फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर उससे गीतिका के भारत प्रत्यर्पण संबंधी ई-मेल दुबई भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें