चीन ने सीमा रेखा पर जिस जमीन पर कब्जा किया है वह कई मायनों में हमारे लिए बेहद खास है और मुल्क की सरकार को इस जमीन की वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए।
ह कहना है पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का। वह शुक्रवार को साकेत महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने भारतीय क्षेत्र में चीन के चौकी बनाने की घटना को गंभीर बताया।
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में भारतीय कैदी सरबजीत पर जानलेवा हमला व उसकी मौत पर डॉ. कलाम ने कहा कि यह एक दु:खद घटना है।
इस दु:ख की घड़ी में मैं सरबजीत के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करता हूं। उन्होंने इशारा किया कि मुल्क की हुकूमत ने पूरे मामले में अपनी भूमिका का ठीक से निर्वहन नहीं किया।