फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल कमिश्नर सुंदररमन का इस्तीफा

Wed, 04 Nov 2015 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) सुंदर रमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे बीसीसीआई में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलें भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन


ढांचे को पाक साफ करने की कवायद के तहत बीसीसीआई ने भी रमन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने 31 अक्टूबर तक उन्हें पद छोड़ने को कहा था। रमन को स्पॉट फिक्सिंग मामले में लोढ़ा समिति के समक्ष 15 नवंबर को पेश होना है।

आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "हां, रमन ने बीसीसीआई अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है और बीसीसीआई अध्यक्ष ने इसे स्वीकार कर लिया है। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह सक्षम व्यक्ति है और इतने वर्षों तक उन्होंने पूरी क्षमता के साथ आईपीएल को देखा। मैं आईपीएल को उनके योगदान की सराहना करता हूं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक रमन सोमवार को नागपुर में बीसीसीआई अध्यक्ष से मिले और अपना इस्तीफा सौंपा। दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई की बागडोर संभालने के बाद मनोहर ने आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में नाम आने के बावजूद रमन को बरकरार रखने के बीसीसीआई के फैसले पर नाखुशी जताई थी।
विज्ञापन

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी लिस्ट में शामिल हैं रमन

आईपीएल की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़े रहे सुंदर रमन को 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस प्रकरण में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रायल्स के तत्कालीन सह मालिक राज कुंद्रा भी शामिल थे। इतने सब विवादों के बावजूद रमन दो साल तक अपने पद पर बने रहे।

रमन उन 14 लोगों की सूची में शामिल थे जो आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद के लिए गठित की गई जस्टिस लोढ़ा समिति ने तैयार की थी। जस्टिस लोढ़ा समिति ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के दौरान रमन की भूमिका पर भी सवाल उठाया था।

पिछले साल दिसंबर में सु्प्रीम कोर्ट ने जब मुद्गल समिति की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों को सार्वजनिक किया था तो पता चला था कि रमन कथित तौर पर आईपीएल के पिछले सत्र के दौरान एक सट्टेबाज के करीबी से आठ बार संपर्क में रहे। मुद्गल समिति ने रमन की भूमिका की आगे की जांच करने की बात कही थी।

आईपीएल 2013 सट्टेबाजी प्रकरण की जांच करने वाली समिति के प्रमुख न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल ने रमन के इस्तीफे का स्वागत किया। न्यायमूर्ति मुदगल ने कहा, "इस तरह के आरोप थे कि उसे सट्टेबाजी की घटना की जानकारी दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। हमने अदालत में जो रिपोर्ट सौंपी उसमें यह जानकारी दी गई थी। माननीय सु्प्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि उसकी भूमिका की आगे जांच होनी चाहिए। जब सु्प्रीम कोर्ट ने जांच का आदेश दिया था उसे तभी इस्तीफा दे देना चाहिए था। यह निजी फैसले हैं और कोई किसी का नैतिक स्तर किसी और पर नहीं थोप सकता। लेकिन ना से देर भली होती है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें