फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की महिला सांसद ने धार्मिक कार्यक्रम में उड़ाए नोट

Sun, 19 Apr 2015 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमरर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात, जूनागढ़ से बीजेपी सांसद पूनम मदान एक धार्मिक कार्यक्रम पैसे उड़ाने को लेकर विवादों में आ गई हैं। तस्वीरों में भाजपा सांसद ने इलाके के प्रसिद्ध भलका तीर्थ में अपने समर्थकों और श्रद्धालुओं के बीच नोटों की बारिश करते नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, भाजपा सांसद हजारों लोगों की मौजूदगी में 10-10 की नोटें उड़ा रही थीं। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा सांसद ने नाच रहे लोगों के ऊपर 30 सेकंड में तीन करोड़ रुपए उड़ाए दिए।

लोगों के बीच पैसों की बारिश को लेकर सांसद पूनम मदान ने अपनी सफाई दी है। पूनम का कहना है कि पैसे उड़ाना किसी काम में खुशी जाहिर करने का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ बल्कि ऐसा शदियों से होता रहा है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक काम में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था और धार्मिक कार्यों के लिए सभी लोग कुछ रुपए उड़ाते हैं। हालांकि उनके इस काम की गुजरात कांग्रेस ने आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ाए गए पैसों का क्या होगा?

कार्यक्रम में पैसे उड़ाने को लेकर जूनागढ़ की भाजपा सांसद पूनम मदान ने कहा है कि ये पैसे धार्मिक कार्यों के उद्येश्य से उड़ाए जा रहे थे। उनका कहना था कि धार्मिक कार्यों जैसे गौशाला का निर्माण और कन्या विद्यालय का निर्माण कराने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जो पैसे उड़ाए हैं या अन्य लोगों ने पैसे उड़ाए हैं वो सब एक चंदा है जो पास में बन रही गौशाला के निर्माण में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चंदा इकट्ठा करने का एक तरीका है।

वहीं इस पर कांग्रेस नेता मनीश दोशी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम सौराष्ट्र की परंपरा है लेकिन भाजपा की महिला सांसद को लोगों के बीच‌ किस तरह का व्यौहार करना चाहिए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें