फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चैंबर के अंदर ही जज करने लगा छेड़खानी'

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ की जिला अदालत में बुधवार को बयान दर्ज कराने आई एक युवती ने बयान दर्ज करने वाले जज पर ही चैंबर के अंदर छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना की खबर मिलते ही युवती के साथ आए परिजनों तथा वकीलों ने जज के चैंबर के सामने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने घटना की लिखित शिकायत सीजेएम से की है। हंगामे और तनाव के मद्देनजर अदालत परिसर में देर शाम तक फोर्स तैनात रही। देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

थाना बिलरियागंज पुलिस अपहरण के बाद बरामद एक युवती को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को अदालत लाई थी। आरोप है कि जज ने अपने चैंबर में लड़की से बातचीत के दौरान साथ आई महिला कांस्टेबल तथा परिजनों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद बदहवास हालत में भागती हुई युवती चैंबर से बाहर आई। युवती ने महिला पुलिस और घरवालों को जज की करतूत की जानकारी दी। युवती ने बताया कि जज ने उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जेल भेज देंगे।
विज्ञापन

कचहरी में हुआ जमकर हंगामा

घटना की खबर फैलते ही साढ़े तीन बजे तक दीवानी कचहरी परिसर में हंगामा शुरू हो गया। अधिवक्ताओं ने जज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

हंगामे की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विनोद, सीओ नगर केके सरोज फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे। इसी दौरान जज मौके से चले गए। पीड़ित युवती के अधिवक्ता आनंद राय ने बताया कि जज की इस हरकत के कारण युवती का बयान भी दर्ज नहीं हो सका।

25 अगस्त युवती का हुआ था अपहरण
जज पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली 19 वर्षीया युवती का अपहरण 25 अगस्त को हुआ था। उसके पिता की शिकायत पर 26 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बिलरियागंज पुलिस ने उसी दिन शाम को युवती को महराजगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया था।

इस दौरान चार आरोपी युवक भी गिरफ्तार किए गए थे। युवती को महिला कांस्टेबल मिथिलेश राय के साथ बुधवार को कोर्ट में बयान कराने के लिए भेजा गया था।

आजमगढ़ के एएसपी सिटी विनोद कुमार ने बताया क‌ि युवती के द्वारा लगाए गए आरोप को कोर्ट ने संज्ञान में ले लिया है। कोर्ट के अगले आदेश आने तक पीड़ित युवती को महिला सिपाही की अभिरक्षा में वापस थाने भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें