महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) से तीन साल तक इश्क लड़ाने वाले निचली अदालत के एक जज को अब जेल की हवा खानी पड़ रही है।
शुक्रवार को ही एक अन्य महिला के साथ शादी करने वाले 30 वर्षीय जज थांगाराज के खिलाफ पालाडम की महिला एसआई ने धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि त्रिप्पुर अदालत में पेश हुए थांगाराज को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी जज ने महिला एसआई के साथ तीन साल संबंध रखे और उससे शादी का वादा भी किया था। जब उसने किसी दूसरी औरत से शादी की तो एसआई ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।