फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी पत्रकार के कत्ल का वीडियो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकवादी संगठन ISIS ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक आतंकी, अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली की हत्या करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि हाथ में चाकू लिए एक आतंकी ने पत्रकार का सिर धड़ से अलग कर दिया। ऐसा करने से पहले आतंकी ने अमेरिका को धमकी भी दी।

ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया, तमाम लोग इसे शेयर कर रहे हैं और आतंकवादियों की इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।

कौन थे जेम्स फॉली?

39 साल के अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली 2012 से लापता थे। फॉली ने अमरीकी अख़बार ग्लोबल पोस्ट और फ्रांस की समाचार एजेंसी एएफपी सहित कई मीडिया समूहों के लिए मध्य पूर्व एशिया की काफी रिपोर्टिंग की है।

साल 2012 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में फॉली ने बताया था, "मैं युद्ध क्षेत्र की अनसुनी कहानियों को दुनिया के सामने लाना चाहता हूं।"

www.freejamesfoley.org नाम की वेबसाइट के मुताबिक जेम्स फॉली उत्तर पश्चिम सीरिया से 22 नवंबर 2012 को गायब हो गए थे।

और क्या है इस वीडियो में?

इस वीडियो में एक अन्य अमेरिकी पत्रकार भी कैदी के तौर पर नज़र आ रहा है। कत्ल करने से पहले जेम्स से जबरदस्ती कुछ बातें भी कहलवाई गई हैं।

जेम्स कहते दिख रहे हैं," मैं अपने परिवार और अपने चाहने वालों से कहता हूं कि मेरे असली कातिलों के खिलाफ खड़े हों, जो है अमेरिकन सरकार।"

जेम्स कहते दिख रहे हैं कि,"काश मेरे पास कुछ और टाइम होता। काश मैं अपने परिवार को एक औऱ बार देख पाता। काश मैं अमेरिकी ना होता।"

वीडियो में उस ISIS आतंकी की भी बात है जो कहते दिख रहा है कि," ये जेम्स फॉली है, तुम्हारे अमेरिका का नागरिक। तुम्हारी फौजें हम पर रोजाना ईराक में हमले करती हैं। तुम इस विद्रोह से अधिक वक्त तक नहीं लड़ पाओगे।"

फॉली की मां का बयान

फॉली की मां डायने ने फ़ेसबुक पर कहा है कि "उसने सीरियाई लोगों की मुश्किलों को दुनिया के सामने लाने के लिए अपना जीवन दे दिया।"

वीडियो में एक अन्य अमरीकी पत्रकार भी क़ैदी के तौर पर नज़र आ रहा है।

फॉली की मां ने उनके बारे में संदेश दिया कि "जिम की तरह वे भी निर्दोष हैं। इन लोगों का इराक़, सीरिया या फिर दुनिया के किसी भी देश को लेकर अमरीकी नीति पर कोई नियंत्रण नहीं है।"

अमेरिका का वीडियो पर रुख

जारी वीडियो का शीर्षक है - अमरीका को संदेश। वीडियो में एक शख़्स जेम्स फॉली के तौर पर नज़र आता है और उसकी हत्या करने वाला शख़्स ख़ुद को इस्लामिक स्टेट का सदस्य बताता है।

आईएस ने कहा है कि इराक़ में अमरीकी हवाई हमलों का जवाब में की गई है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से अमेरिका चिंतित नज़र आ रहा है।

इस मामले पर व्हाइट हाउस ने कहा है कि अगर ये वीडियो वास्तविक है तो अमरीकी प्रशासन इससे काफी व्यथित है। अमरीकी अधिकारी वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

कमजोर दिल वाले लोग ना देखें ये वीडियो

अमर उजाला ना तो इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि करता है और ना ही इसका खंडन। ये वीडियो कई अलग अलग यूट्यूब चैनलों पर अपलोड कर दिया गया है। कुछ यूट्यूब चैनलों पर इस वीडियो के 'रॉ फुटेज' का भी दावा किया गया है।

ये वीडियो देख कर किसी का भी दिल दहल सकता है, विचलित हो सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ISIS की इस हरकत की निंदा की जा रही है।

अमेरिका के दिल में खौफ पैदा करने के लिए ISIS ने इसे जारी तो कर दिया लेकिन अब इस पर अमेरिका क्या रुख अख्तियार करेगा ये देखने वाली बात होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें