फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ काटने के बयान पर मुसीबत में मांझी

Sun, 19 Oct 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथ काट लेने संबंधी बयान देकर बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी एक बार फिर मुश्किल में आ गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें 24 घंटे के अंदर खेद जताने का अल्टीमेटम  दिया है।
विज्ञापन


आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष सजदानंद ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के अंदर खेद नहीं जताया तो वे कठोर फैसला लेने के लिए बाध्य होंगे। जरूरत पड़ी तो वे इस मामले को मानवाधिकार आयोग से लेकर अदालत तक ले जाएंगे। राष्ट्रपति के समक्ष भी इस मामले को उठाया जाएगा।

बयान पर बवाल के बीच मांझी ने शनिवार को सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान की जो आलोचना कर रहे हैं, उन्हें हिंदी मुहावरे का ज्ञान नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यह मुहावरा हिंदी शब्दकोश में नहीं होगा, तो वो खेद प्रकट करने को तैयार हैं, लेकिन अगर हुआ तो वो हजार बार इसका उपयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाथ काटना हिंदी का एक मुहावरा है जिसका अर्थ है अधिकार सीमित करना। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिए एक बयान में लापरवाह डॉक्टरों के हाथ काटने की धमकी दी थी। भाजपा ने उनके बयान को तालिबानी तो राजद और कांग्रेस ने गैर मर्यादित करार दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें