फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब ओलंपिक से गोल्ड लाना ही मेरा लक्ष्य'

Sun, 19 Oct 2014 03:34 PM IST
राजेश अग्निहोत्री/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शूटर विजय कुमार का अगला लक्ष्य ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण जीतने का है। उन्हें पिछले ओलंपिक में स्वर्ण न जीत पाने का आज भी मलाल है। कंधे का ऑपरेशन करवाने के बाद घर लौटे विजय ने अमर उजाला से बातचीत में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने इंचियोन एशियाड गेम्स के टीम इवेंट मुकाबले में रजत पदक जीता है। इसके बाद विजय ने मुंबई के अस्पताल में कंधे की चोट की जांच करवाई। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद विजय अब स्वस्थ हैं।
चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है। घर आने पर ग्रामीणों ने विजय का भव्य स्वागत किया। वह दिवाली तक घर पर आराम करेंगे।

कंधे की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में विजय का निशाना चूक गया था। एशियाड गेम्स में पदक जीतने का पूरा दबाव था, लेकिन चोट के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया और देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। उनका चीन के खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं। घर पर कुछ दिन आराम करेंगे। पूरी तरह फिट होने पर राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे। पिछले ओलंपिक में कड़े संघर्ष के बाद स्वर्ण पदक से चूक गए थे, लेकिन इस बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करना उनका सपना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें