फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की तर्ज पर मांझी का नया मोर्चा ‘हम’

Sat, 28 Feb 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल की ‘आप’ की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में ‘हम’ (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) नाम से अपना अलग मोर्चा बना लिया है। शनिवार को ‘बिहार बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन’ में मांझी ने अपने नए मोर्चे  का ऐलान किया। इस मौके पर मांझी गुट के सभी पूर्व मंत्री व विधायक उपस्थित हुए।
विज्ञापन


करीब छह घंटे तक मांझी ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए सनसनीखेज आरोप भी लगाए। मांझी ने कहा कि उनके हटने पर नीतीश कुमार ने दिल्ली स्थित बिहार निवास को गंगा जल से धुलवाया है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें केवल सात से 19 फरवरी तक ही काम करने का मौका मिला। इसके अलावा बाकी समय वह रिमोट ही बने रहे। उन्होंने कहा कि वह 16 मार्च से  ‘बिहार बचाओ यात्रा’ के राज्यव्यापी अभियान पर निकलेंगे और जनता को बताएंगे कि उन्हें किस प्रकार काम करने से रोका गया।
विज्ञापन


यह यात्रा मुजफ्फरपुर से शुरू होगी। 17 अप्रैल को गांधी मैदान में ‘गरीब स्वाभिमान रैली’ का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले मांझी सरकार में मंत्री रहे नरेंद्र्र सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार में भ्रष्ट अफसरों का मनोबल बढ़ गया है। कार्यक्रम में जगदीश शर्मा, वृषण पटेल, नीतीश मिश्रा, सम्राट चौधरी समेत जदयू के सभी बागी विधायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें