जिहादी जॉन नाम से पहचाने गए आईएसआईएस के हत्यारे ने अपने परिवार वालों से माफी मांगी है, क्योंकि जब से उसकी पहचान हुई है, तभी से उसके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय जिहादी जॉन का परिवार 24 घंटे सुरक्षा में रह रहा है। जिहादी जॉन असली नाम है मोहम्मद इमवाजी, जिसने हाल ही में इस्लामिक स्टेट की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कई बंधकों की निर्मम हत्या की है।
इमवाजी की पहचान होने के बाद उसके परिवार को लंदन से कुवैत भागने पर मजबूर होना पड़ा। 26 साल के इस पूर्व कंप्यूटर प्रोग्रामर ने अपने परिवार वालों से एक थर्ड पार्टी के जरिए माफी मांगी है।