फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया जिहादी जॉन का चेहरा, MI6 उतारेगी मौत के घाट?

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट के खूंखार आतंकी 'जिहादी जॉन' का चेहरा सबके सामने आ गया है। नकाब पहने कई बंधकों की बेरहमी से हत्या करने वाले आतंकी के चेहरे से नकाब हट गया है।
विज्ञापन


आईएस के एक नये वीडियो में जिहादी जॉन के नाम से मशहूर इस आतंकी ने ब्रिटेन में आकर ठीक वैसे ही लोगों के सिर काटने की बात कही है जैसा वो पहले कर चुका है। इस वीडियो में वह कहता है 'वह अपने खलीफा के साथ ब्रिटेन वापस आएगा और लोगों के सिर काटेगा।'

इन नए वीडियो के सामने आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपने खुफिया सुरक्षा एजेंसी 'एमआई6' को आदेश दिये हैं कि वह जल्द से जल्द जिहादी जॉन को मौत के घाट उतारे या गिरफ्तार करे। इसके लिए अगर अपनी ताकत दोगुनी करनी पड़े तो वो भी करे।
विज्ञापन

विज्ञापन

एमआई6 करेगी खात्मा

डेली मिरर के मुताबिक ब्रिटेन चाहता है कि इस आतंकी को या तो गिरफ्तार कर लिया जाए या फिर मार दिया जाए। कैमरन ने अपने देश की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट पर रहने को कहा।

इस आतंकी के बारे में अबतक जो जानकारियां सामने आई हैं उसके मुताबिक जिहादी जॉन का पूरा नाम मोहम्मद इमवाजी है और वह जब छह साल का था तब वह ब्रिटेन लाया गया था। बड़ा होने पर वह लंदन में ही कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर काम करने लगा। इस दौरान उसने आईएस में शामिल होने का फैसला किया और लंदन से सीधा सीरिया आ गया।

आईएस में शामिल होने के बाद उसने कई बंधकों के सिर कलम किए और जिहादी जॉन के नाम से मशहूर हो गया। इस दौरान वह नकाब और काले रंग के कपड़े पहनकर वीडियो में सामने आता था लेकिन इस बार उसने ऐसा नहीं किया। वह बिना नकाब और काले कपड़ों के ही वीडियो में सामने आया है और ब्रिटेन में आकर लोगों के सिर काटने की धमकी दी है।

उसके इस धमकी को ब्रिटिश सरकार भी काफी गंभीरता से ले रही है और उसको जल्द से जल्द मारने की तैयारी में दिखाई दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें