फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती में रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती में हराकर चौंका दिया। हालांकि पहले वनडे में मेजबान टीम ने कीवी को मात दी थी। लिहाजा सीरीज अभी एक-एक से हो गई है।
विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीतकर एबी डीविलियर्स की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन अपनी धरती में ही अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं चल पाए और 50 ओवर से पहले ही 204 रनों में ढेर हो गए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी कि टीम को पहला झटका हाशिम अमला (8) के रुप में लगा। कप्तान एबी ने 31 रनों का योगदान दिया। जबकि टीम के सर्वाधिक स्कोरर फरहान बेहारडियन (70) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद इस बल्लेबाज ने फिर किया कमाल

वर्ल्ड कप 2015 में दोहरा शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का बल्ला फिर बोला। शतकीय पारी खेलते हुए वह आखिर तक नाबाद रहे।
कीवी टीम की शुरुआत ही धमाकेदार रही। टीम के ओपनरों ने पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े। हालांकि टीम के कप्तान केन विलियम्सन (7) दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।
न्यूजीलैंड ने 39 गेंद रहते ही मैच अपने नाम किया। इस मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दक्षिण अफ्रीकी टीम खास नहीं सकी। अब बुधवार को दोनों टीम के बीच होने वाला मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें