फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिया सुसाइड केस में एक और सनसनीखेज खुलासा

Tue, 11 Jun 2013 09:29 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेत्री जिया खान के मरने के बाद रोजाना चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब जिया की मां राबिया खान ने पुलिस के सामने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन


जिया की मां राबिया खान ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी जिया पिछले एक साल से अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली के साथ लिव इन रिलेशन में भी रही थी।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक जिया की मां ने बताया है कि दोनों करीब एक साल तक लिव इन रिलेशन में रहे हैं।

लेकिन जब सूरज ने जिया को ‘ब्रेक अप’ गुलदस्ता भेजा, तो वह पूरी तरह से टूट गई और शायद इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

हालांकि पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि इस मामले में सूरज के पिता आदित्य पंचोली के खिलाफ केस दर्ज करने की संभावना काफी कम है।

पुलिस उस अस्पताल का भी पता लगा रही है, जहां पर जिया ने गर्भपात कराया था।

हालांकि कथित तौर पर जिया द्वारा लिखे गए पत्र में रेप शब्द का प्रयोग हुआ है, लेकिन पुलिस अभी इस फैसले पर नहीं पहुंची है कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाए या नहीं।
विज्ञापन


इस बीच जिया की मां राबिया ने ट्वीट कर कहा, ‘मेरी बेटी के जबड़े पर चोट के निशान हैं। उसे बहुत बुरी तरह से पीटा गया। काश मैं वहां होती। उसकी हिम्मत कैसे हुई मेरी बेटी पर हाथ उठाने की।’

पुलिस इस केस में सुबूत इकठ्ठा करने के लिए सूरज के घर में काम करने वाले नौकरों को भी दोबारा बुला सकती है।

इससे पहले कोर्ट ने बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए सूरज पंचोली को 13 जून तक रिमांड पर भेज दिया।

कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील जमीर खान की उस दलील को अस्वीकार कर दिया कि सुइसाइड नोट में कहीं भी सूरज का नाम नहीं लिखा गया है और न ही उस पर जिया के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


यह पत्र जिया की मौत के तीन दिन बाद बरामद हुआ है। खान ने यह भी कहा कि सूरज ने जिया से कभी भी कोई वादा नहीं किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें