फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, जिया ने क्या लिखा था अपने सुसाइड नोट में

Sun, 09 Jun 2013 02:05 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी करने से पहले लिखा गया अभिनेत्री जिया खान का खत पुलिस को मिल गया है। छह पन्नों के अपने पत्र में जिया ने उन कारणों का खुलासा किया है, जिसके चलते उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि, परिवार वालों द्वारा मुहैया कराए गए इस पत्र की जांच करने के साथ ही जिया की हैंड राइटिंग से मिलान किया जाना अभी बाकी है।

सूत्रों के मुताबिक, पत्र में जिया ने आदित्य पंचोली व जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ अपने तनावपूर्ण प्रेम संबंधों का जिक्र किया है।

जिया ने अपने पत्र में लिखा है, ‘तुमने (सूरज) मुझे धोखा दिया है। मैं रिश्तों में भरोसा करती हूं। मगर तुम्हें इसकी परवाह नहीं है। जब तुम इस खत को पढ़ रहे होगे, तब तक मैं इस दुनिया से दूर जा चुकी हूंगी।’

25 वर्षीय जिया ने सोमवार रात मुंबई में अपने जुहू स्थित घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पुलिस अभी सीधे तौर पर सूरज का नाम लेने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि वह अभी इस बारे में कानूनी सलाह लेगी और जरूरत पड़ने पर ही कोई कदम उठाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें