फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या कहती है जिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Wed, 19 Jun 2013 12:30 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिया की मौत फांसी पर लटकने के कारण ही हुई।
विज्ञापन


जिया के चेहरे पर किसी चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई और न ही उसके जिस्म पर किसी तरह की चोट के निशान पाए गए।

गौरतलब है कि जिया की मां राबिया अमीन खान ने सूरज पंचोली पर जिया को पीटने का आरोप लगाया था। राबिया ने यह भी दावा किया था कि जिया के चेहरे पर चोट के निशान भी थे।
विज्ञापन


जिया को कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुंबई पुलिस को सौंप दी है। उनका पोस्टमार्टम मुंबई के डॉक्टर आरएन कूपर नगर जनरल अस्पताल में हुआ।

काबिलेगौर है कि कुछ दिन पहले आई जिया की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जिया की मौत का कारण गला दबने पर दम घुटना बताई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें