फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में नई सरकार बनाने पर बनी सहमति

Wed, 03 Jul 2013 10:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में नई सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सहमति बन गई है। फिर भी अपनी छवि को लेकर सतर्क कांग्रेस नई सरकार के गठन से पहले सभी कील कांटे दुरुस्त करने में जुटी है।
विज्ञापन


मंत्रालय के बंटवारे से लेकर दागी विधायकों को मंत्री बनाने के मुद्दे पर झामुमो के नेताओं से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बातचीत जारी है।

इसी के चलते सरकार गठन का औपचारिक ऐलान करने में देरी हो रही है। बातचीत के सिरे चढ़ने के साथ ही संभवत: नई सरकार के गठन को लेकर बृहस्पतिवार को ऐलान होने की संभावना है।

झामुमो और कांग्रेस की देर शाम बातचीत जारी रही। यह बातचीत बृहस्पतिवार को जारी रहने की संभावना है।

सरकार बनाने के ऐलान से पहले झामुमो नेता शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत हो सकती हैं। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति है।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झारखंड के प्रभारी बीके हरिप्रसाद, शकील अहमद, जयराम रमेश और अहमद पटेल के साथ बैठक कर नई सरकार के गठन को लेकर विस्तार से बातचीत की।

दरअसल, झामुमो के साथ सरकार बनाने को लेकर सहमति तो बन गई है। मगर कांग्रेस अपनी छवि को लेकर सतर्क है। वह नहीं चाहती कि सरकार बनाने के चक्कर में उस पर जोड़ तोड़ की राजनीति करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार से समझौता करने का आरोप लगे।

लिहाजा, मंत्रालय के बंटवारे से लेकर दागी मंत्रियों को मंत्री नहीं बनाने को लेकर झामुमो से बातचीत जारी है। वहीं लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस कुल 14 में से दस लोकसभा सीटें मांग रही है।

कहा जा रहा है कि झामुमो फिलहाल चार सीटें लेने की बात पर सहमत हो गया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल को दो सीटें देने की बात पर राजी किया जा रहा है। इन सब बातों को लेकर अभी बातचीत जारी है।

दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व झारखंड की राजनीति को बिहार से अलग रखना चाहता है। इसलिए भी पार्टी के किसी बड़े नेता ने अभी तक लालू यादव से सीधे नई सरकार को समर्थन नहीं मांगा है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने लालू यादव से बात की है। बिहार में राहुल अकेले चुनाव लड़ने की बात करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें