शिरडी के साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट में आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है।
साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के एक कर्मचारी को काउंटिंग हाल से आभूषण चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक संस्थान के सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार को जांच के दौरान दिनकर हनुमंत डोखे (58) के पास से एक ग्राम सोने का सिक्का, तीन ग्राम सोने का एक आभूषण और 36 ग्राम चांदी का आभूषण उस वक्त जब्त किया जब वह काउंटिंग हाल से बाहर आ रहा था।
साईंबाबा ट्रस्ट की तरफ से शिकायत दर्ज किये जाने के बाद साईंनाथ अस्पताल के कर्मचारी डोखे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।