आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2014 के रिजल्ट शुक्रवार की देर रात जारी कर दिए गए हैं।
सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स के कॉमन मेरिट लिस्ट की कटऑफ 115 मार्क्स है।
ओबीसी स्टूडेंट्स की कटऑफ 74 मार्क्स, एससी का कटऑफ मार्क्स 53 और एसटी का कटऑफ मार्क्स 47 है। इसके अंदर आने वाले सभी स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हो गया है।
शनिवार की सुबह से सीबीएसई की वेबसाइट www.jeemain.nic.in 2014 पर जाकर रिजल्ट देखे जा सकेंगे। रिजल्ट के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं- http://results.amarujala.com
जेईई एडवांस का आयोजन 6 अप्रैल को हुआ था। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में देशभर से लगभग 11.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इन सभी के रिजल्ट शुक्रवार की देररात जारी कर दिए गए हैं।
सीबीएसई चेयरमैन ने बताया कि जेईई मेन के टॉप-1.50 लाख रैंक में शामिल स्टूडेंट्स को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा। जेईई एडवांस का आयोजन 25 मई को होना है।
यह एंट्रेंस टेस्ट सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होगा। जो स्टूडेंट्स सफल होंगे, वह 4 मई से जेईई एडवांस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
चेयरमैन ने कहा कि जब जेईई एडवांस का रिजल्ट आ जाएगा, तब एनआईटी, ट्रिपल आईटी में एडमिशन की नई मेरिट लिस्ट जारी होगी।
इस लिस्ट में उन्हीं स्टूडेंट्स को जगह मिलेगी, जिनके कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में बढ़िया मार्क्स होंगे। एनआईटी, ट्रिपल आईटी की मेरिट लिस्ट के लिए 60 फीसदी बोर्ड मार्क्स और 40 फीसदी जेईई के मार्क्स लिए जाएंगे।