फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित

Sat, 03 May 2014 03:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड के 12वीं (सेकंड ईयर) जनरल और वोकेशनल-2014 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड (बीआईईएपी) की ओर से ये परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट में बोर्ड ने बताया कि इस बार 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्रदेश से करीब 11 लाख छात्र शामिल हुए। ये परीक्षाएं 12 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई।

रिजल्ट से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

बोर्ड ने यह परीक्षा एक पाली में दिन में 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की थी। बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पिछले वर्ष इस परीक्षा में 2,91,698 छात्र शामिल हुए थे और 1,22,807 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। पिछले वर्ष छात्रों का पास प्रतिशत 42.10 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की परीक्षाओं का आयोजन प्रदेश के 2661 केन्द्रों पर किया था। इनमें 975 सरकारी संस्थान और 185 गैर सरकारी संस्थानों के साथ 1499 सामान्य संस्थान भी शामिल थे।

अमर उजाला की पूरी टीम बोर्ड की परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देता है।

बोर्ड की परीक्षा में सम्मिलित छात्र अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन results.amarujala.com पर देख सकेंगे।

परीक्षा से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए यहां जाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें