जनता दल यूनाइटेड ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री नहीं बनने पर भी वह एनडीए में वापस नहीं लौटेगा।
जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में एनडीए का दामन दोबारा नहीं थामेगी चाहे नरेंद्र मोदी को छोड़ कर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज या राजनाथ सिंह को ही प्रधानमंत्री क्यों न बनाया जाए।