श्रीलंका की ओर से भारतीय मछुआरों की लगातार गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की। पीटीआई के मुताबिक श्रीलंका ने हाल में 11 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन्हें गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
जयललिता ने मोदी से जेल में बंद मछुआरों को रिहा कराने की मांग की है। जयललिता ने मोदी की लिखी चिट्ठी में कहा है कि यह बेहद क्षुब्ध करने वाला है कि श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी तीन नावें जब्त कर ली हैं।