सलमान खान के खिलाफ ‘हिट एंड रन’ के मुकदमे में मंगलवार को एक और अहम गवाह मुकर गया। इस गवाह ने पुलिस के सामने दिए गए अपने उस बयान से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि सलमान ड्राइवर की सीट से उतर कर दुर्घटनास्थल से भाग गए थे। यह हादसा 2002 में मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में हुआ था।
जज डब्ल्यू.डी. देशपांडे की अदालत में घटना के चश्मदीद माने जा रहे सचिन कदम ने कहा कि पुलिस के सामने उसने जो बयान दर्ज कराया था वह गलत है।
कदम ने पहले पुलिस के सामने कहा था कि सलमान खान ड्राइवर की सीट से नीचे उतरे और घटनास्थल से भाग निकले। कदम ने कहा कि उसने पुलिस को सिर्फ यह बताया था कि एक बड़ी कार ने आकर एक दुकान के शटर में टक्कर मार दी थी।