फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटराजन बोलीं, मुझे मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया

Mon, 23 Dec 2013 12:57 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जयंती नटराजन ने परियोजनाओं को मंजूरी नहीं देने के कारण खुद को पर्यावरण मंत्री के पद से हटाए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना को नहीं रोका गया है। उन्होंने 100 फीसदी अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। कोई दूसरा कारण नहीं है। प्रधानमंत्री ने मेरे काम की प्रशंसा की है।  

राज्यसभा सांसद नटराजन ने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों का बचाव करते हुए उद्योगों को पर्यावरण मंजूरी नहीं देने की शिकायत को खारिज कर दिया।

हालांकि उन्होंने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी को देखते हुए बांध और पनबिजली परियोजनाओं को लेकर वह सतर्क थीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी कुछ उचित चिंताएं थी और ऐसी परियोजनाओं का मूल्यांकन ध्यान पूर्वक करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल परियोजनाओं में से केवल आठ फीसदी पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के लिए आते हैं। बाकी 92 फीसदी परियोजनाओं की मंजूरी राज्य सरकारें देती हैं।
विज्ञापन


औद्योगिक परियोजनाओं की मंजूरी नहीं देने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि किसी परियोजना की मंजूरी लंबित नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें