फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा मोदी कैबिनेट में फेरबदल, मंत्री जी ने बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संकेत दिए हैं कि आने वाले हफ्तों में मोदी कैबिनेट में भारी फेरबदल और विस्तार हो सकता है।
विज्ञापन


जावड़ेकर के संकेतों के मुताबिक अक्तूबर के तीसरे हफ्ते में ये फेरबदल हो सकता है या फिर संसद के शीतकालीन सत्र से पहले।

प्रकाश जावड़ेकर के दिए संकेतों के मुताबिक महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों के बाद कैबिनेट में फेरबदल या विस्तार किया जा सकता है।

फिलहाल मोदी की टाम में 45 मंत्री हैं जिनमें से 22 कैबिनेट में हैं और बाकी 22 राज्यमंत्री हैं।

काले धन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि,"हमने संबंधित देशों से इस पर जानकारी मांगी है जिसकी रिपोर्ट्स को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।"
विज्ञापन

'भागवत के संबोधन का सीधा प्रसारण करना गलत नहीं'

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दूरदर्शन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन के सीधे प्रसारण का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि संघ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किए जाने में कुछ भी गलत नहीं था।

तीन अक्तूबर को भागवत के संबोधन का एक घंटे सीधा प्रसारण किया गया था। यह पहला मौका था जब दूरदर्शन पर संघ के किसी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ था।

कार्यक्रम के प्रसारण के बाद कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने केंद्र सरकार पर दूरदर्शन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। वहीं, भाजपा ने कहा था कि वास्तव में संघ लोगों में देशभक्ति की भावना भरने का काम करता है। वह सभी के लिए न्याय के सिद्धांत पर काम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें