फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने आरक्षण आंदोलन के हिंसक होने पर अपनाया कड़ा रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आंदोलन के हिंसक होने के बाद भाजपा ने कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी ने कहा है कि आरक्षण के लिए चल रही लड़ाई नेतृत्वहीन हो गई है और अब कुछ अराजक लोग इसे भड़का रहे हैं। हिंसा में शामिल लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के महासचिव और हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि विरोध हिंसक हो गया है। आंदोलनकारी सच्चाई को जानते हैं। राज्य सरकार अपने दायरे में सब कुछ कर रही है।

आंदोलन कर रहे लोगों के साथ धैर्य पूर्वक निपटा जा रहा है। यह संभव नहीं है कि वह हमला करते रहें और सरकार नर्म बनी रहे। हिंसा प्रभावित इलाकों में अर्ध सैनिक बल की 10 कंपनियां भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के वित्त मंत्री अभिमन्यु तथा आईजी पर हमले के बाद पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे जाट नेता

जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसमें जाट नेता भी शामिल हुए।

कुछ नेताओं ने सरकार की पहल को स्वीकार करते हुए अपना विरोध खत्म कर दिया है। अब कुछ असामाजिक और अराजक लोग विरोध को भड़का कर इसे उग्र बना रहे हैं।

भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि पार्टी जाटों को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण मामला पेचीदा हो गया है। जैन केंद्र और राज्य सरकार तथा पार्टी के बीच समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें