जशोदाबेन मोदी ने आरटीआई की तहत याचिका दायर प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी के पासपोर्ट का ब्योरा मांगा है। उन्होंने बुधवार को अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में याचिका दाखिल कर प्रधानमंत्री के पासपोर्ट की कॉपी भी मांगी। उल्लेखनीय है कि जशोदाबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी है, हालांकि 2014 लोकसभा चुनावों से पहले वे सार्वजनिक रूप से उन्हें अपनी पत्नी मानने से इनकार करते रहे हैं।
2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने वड़ोदरा सीट से नामांकन भरते हुए जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया था।
बीते साल नवंबर में जशोदाबेन ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि उन्होंने अपना विवाह प्रमाणपत्र या अपने पति के साथ एक संयुक्त हलफनामा नहीं लगाया। वह विदेश जाकर अपने परिजनों से मिलना चाहती थाा, जिसके लिए उन्होंने पासपोर्ट मांगा था।