फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कार्रवाई करे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच राजनयिक स्तर की बातचीत पर चर्चा के बीच विदेश सचिव ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में जवाब दिया। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले में भारत की प्राथमिकता कार्रवाई है न कि बातचीत। पाकिस्तान ने इस मामले में क्या कार्रवाई कि हमारे लिए ये ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन


विदेश सचिव ने बताया कि पठानकोट हमले बाद दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर पर नजर रखी जा रही है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस मामले में हमारी प्राथमिकता क्या है तो मेरा सीधा जवाब है कि पहले आतंकावाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए तभी राजनयिक स्तर बातचीत शुरू हो सकेगी।

भारत के सभी प्रधानमंत्री भारत और पाकिस्तान के शांति प्रक्रिया बहाल करने की कोशिश करते रहे हैं। ऐसा तभी संभव है जब दोनों हाथों से ताली बजे। भारत अपने दूसरे पड़ोसियों की तरह ही पाकिस्तान से भी संबंध चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की चाहत, दोनों देशों के बीच शुरू बातचीत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि पठानकोट हमले पर पाकिस्तान की जांच टीम हमले वाली जगह पर जांच के लिए जाएगी। इस कदम के बाद भारत के साथ बातचीत शुरू हो सकती है।

सरताज अजीज ने बताया था कि पाकिस्तान पठानकोट हमले पर गंभीर है। इस मामले में पाकिस्तान में केस दर्ज किया गया है साथ ही एसआईटी बनाकर जांच कराई जा रही है। एसआईटी जल्द ही भारत दौरे पर जाकर मामले की जांच भी करेगी। इस कार्रवाई के बाद संभावना है कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की बातचीत शुरू हो सकती है।

हालांकि सरताज अजीज के बयान के बाद भारत ने भी अपना रूख साफ कर दिया है। विदेश सचिव एस. जयशंकर के जवाब से साफ है कि फिलहाल भारत पाकिस्तान के झांसे में आने वाला नहीं है। भारत को अब पाकिस्तान से ठोस कार्रवाई का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें