फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयशंकर-एजाज मुलाकात से पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ

Tue, 03 Mar 2015 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाक रिश्तों पर सात माह से जमी बर्फ मंगलवार से पिघलनी शुरू हो गई। भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने आज सुबह इस्लामाबाद में अपने समकक्ष एजाज चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों में वार्ता के दरवाजे आगे खुले रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


सार्क यात्रा के तहत मंगलवार सुबह इस्लामाबाद पहुंचे जयशंकर ने एजाज चौधरी के समक्ष मुंबई हमलों समेत कई पुराने मुद्दों पर भी चर्चा की। चौधरी से बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि मेरी यात्रा दोनों देशों के बीच काफी समय से सुस्त पड़े संबंधों को गति देने में सहायक होगी।

इस दौरान साथ साथ काम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। एक घंटे चली बातचीत में सीमा पार से आतंकवाद और मुंबई हमले जैसे पुराने मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद जयशंकर की मुलाकात पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके सुरक्षा सलाहाकार सरताज अजीज से भी वार्ता होनी है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व में तय विदेश सचिव स्तरीय वार्ता पाकिस्तान पक्ष द्वारा कश्मीरी अलगाववादियों को आमंत्रित करने के कारण रद हो गई थी। जिसके बाद यह पहला मौका है, जब दोनों देशों के बीच बातचीत दोबारा शुरू हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें