राजस्थान पुलिस की एक टीम जर्मन युवती से बलात्कार के दोषी बिट्टी मोहंती को अपनी हिरासत में लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंच रही है।
केरल पुलिस ने ओडिशा के पूर्व डीजीपी के बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। बलात्कार का दोषी बिट्टी नवंबर 2006 में पैरोल पर रिहा होने के बाद से फरार था।
जयपुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने एक मलयालम टेलीविजन को बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम सोमवार को जेल और प्रोडक्शन वारंट के साथ सोमवार को कन्नूर पहुंचेगी।
वर्ष 2006 में 26 वर्षीय एक जर्मन युवती से बलात्कार के आरोपी बिट्टी को अलवर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई थी।
ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती का बेटा बिट्टी पिछले तीन सालों से आंध्र प्रदेश के राघव राजा के नाम से एक सरकारी बैंक में पीओ की नौकरी कर रहा था। केरल पुलिस ने उस पर जालसाजी, धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।