फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना के विरोध में जगन का अनशन आज से

Sat, 05 Oct 2013 12:44 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना के गठन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद से आंध्र प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। जहां तेलंगाना में इस फैसले पर जश्न का माहौल है, वहीं सीमांध्र में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र के फैसले को लेकर आंध्र के केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों के त्यागपत्र का सिलसिला शुरू हो गया है। वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी संयुक्त आंध्र की मांग पर शनिवार से अपना अनशन शुरू करेंगे।

साथ ही उन्होंने प्रदेश में 72 घंटे के बंद का भी आह्वान किया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने सीमांध्र के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन


तटीय आंध्र और रायलसीमा इलाके के 13 जिलों में विरोध प्रदर्शनों के चलते शुक्रवार को जनजीवन ठप रहा। केंद्र के फैसले से नाराज लोगों ने हाई-वे, रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। साथ ही इलाके के स्कूल, कॉलेज, दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे।

संयुक्त आंध्र प्रदेश समर्थकों द्वारा आयोजित 48 घंटे के बंद के दौरान हिंसा की कई घटना हुई। संयुक्त आंध्र समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोत्सा सत्यनारायण के घर में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र में पुलिस को हाई अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री ने पुलिस को रबर बुलेट तक का इस्तेमाल करने से रोका है और स्थिति से शांतिपूर्ण ढंग से निपटने की हिदायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें