फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने जिंदा बेटी को नाले में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक मां द्वारा अपनी ही बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने में आने के बाद से इलाके में तरह-चरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को बताया कि छह महीने की बच्ची आरोही की कातिल खुद उसकी मां है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मां ने बताया कि वह बेटी के कारण अपने बेटे की ठीक से देखभाल नहीं कर पाती थी।

पुलिस ने रितु आहूजा (27 साल) को अपनी बेटी की हत्या, हत्या के साक्ष्यों को मिटाने और शव को ठिकाने लगाने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बच्ची को जिंदा ही नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सुशील आहुजा नाम के व्यापारी की बेटी आरोही अचानक लापता हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जबलपुर: सीसीटीवी फुटेज से हुआ हत्या का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी जो सात सितंबर की थी। इसमें दिखा कि वह अपनी स्कूटी पर एक बैग लेकर कहीं गई लेकिन जब वह वापस आई तो बैग नादारद था।

पुलिस ने रितु से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस बैग में अपनी बेटी को ले गई थी और उसे मंदिर के पास एक नाले में फेंक आई।

इससे पहले पुलिस को लिखाई रिपोर्ट में उसने बताया था कि जब वह नहाकर वापस आई थी तो बच्ची गायब थी।

पुलिस ने नाले से बच्ची के कंकाल और अवशेषों को बरामद कर लिया है। आईजी जबलपुर मकरंद देउस्कर ने बताया कि,"अवशेषों का डीएनए कराया जाएगा ताकि सही आईडेंटिटी का पता चल पाए।"

उसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बीमार रहता था और वह आरोही के कारण उसका ध्यान नहीं रख पाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें