फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली को सोनिया गांधी ने दी चेतावनी

Wed, 20 Mar 2013 01:12 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इतालवी नौसैनिकों को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली बार बोलते हुए इटली सरकार को कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन


सोनिया ने दो टूक कहा है कि इटली सरकार भारत को हल्के में नहीं ले।

मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया ने कहा कि इस मसले पर कोई समझौता नहीं होगा। इटली को नौसैनिकों के मामले में भारतीय नियमों का पालन करना ही होगा।

इटली को उच्चतम न्यायालय में अपने राजदूत की ओर से दायर हलफनामे का सम्मान करना चाहिए। अपने दोनों नौसैनिकों को वापस नहीं भेजने की इटली सरकार की वादाखिलाफी को सोनिया ने सुप्रीम कोर्ट को दी गई प्रतिबद्धता के साथ धोखा करार दिया।
विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि भारत यह कतई स्वीकार नहीं करेगा। सोनिया का यह बयान ऐसे समय में आया है, जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा कांग्रेस और यूपीए सरकार पर इटली से जुड़े आरोपियों पर नरम होने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें