फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन की मंगल कामना के लिए ईश्वर की शरण में ISRO प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
देश मंगल पर जाने के तैयारी कर रहा है। सभी की निगाहें आज रवाना होने वाले मिशन मंगल पर लगी हैं। हालांकि इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि से ठीक पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अपने अंधविश्वास का प्रमाण दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को मंगल मिशन अभियान की सफलता के लिए इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन ने सोमवार तड़के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने भगवान से मिशन की सफलता की कामना की। राधाकृष्णन पीएसएलवी-सी25 के प्रतिरूप लेकर मंदिर पहुंचे थे, जिसे उन्होंने भगवान के चरणों में भी अर्पित किया।
विज्ञापन


राधाकृष्णन से पहले भी कई इसरो चेयरमैन अंतरिक्ष अभियानों की सफलता के लिए मंदिरों में दर्शन के लिए जाते रहे हैं।

इसरो चेयरमैन प्रत्येक उपग्रह प्रक्षेपण से पूर्व भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए करीब दो दशकों से यहां आते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें