आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल बगदादी की मौत हो गई है। वह पिछले हफ्ते हवाई हमलों में गंभीर रूप से घायल हो गया था। ईरान रेडियो ने उसकी मौत का दावा किया है।
अल बगदादी पिछले साल चर्चा में आया था। आंतकी संगठन आईएसआईएस ने इराक और सीरिया के कुछ हिस्सों पर पिछले साल कब्जा कर लिया, जिसके बाद उसने खुद को खलीफा घोषित कर दिया। आईआईएस ने अपने कब्जे के इलाके को इस्लामिक स्टेट का दर्ज दे दिया।
उसके बाद आईएस ने कई ऐसी दुर्दांत हत्याएं की, जिसके बाद दुनिया भर उस संगठन के खिलाफ नफरत फैल गई थी। रविवार को आईएस के प्रवक्ता ने दावा किया था, अल बगदादी सुरक्षित है। उसने पश्चिमी मीडिया की उन खबरों को भी खारिज किया था, जिसमें कहा गया था अल बगदादी गंभीर रूप से घायल है।