फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया इस्लामिक स्टेट का दूसरा बड़ा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उत्तरी इराक पर अमरीकी गठबंधन के हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट के दूसरे बड़े नेता की मौत हो गई है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तहसिन इब्राहिम ने बीबीसी को बताया कि जिस तल अफ़र मस्जिद को निशाना बनाया गया, उसमें अब्दुल रहमान मुस्तफ़ा मोहम्मद मौजूद थे। अब्दुल रहमान मुस्तफ़ा मोहम्मद को अबू अल्ला अल-अफ़री के नाम से भी पहचाना जाता है।

प्रवक्ता ने ये भी दावा किया कि अब्दुल रहमान जिन दर्जन भर चरमपंथियों के साथ बैठक कर रहे थे उनकी भी इस हमले में मौत हो गई है। अपुष्ट जानकारियों के मुताबिक आईएस गतिविधियों की कमान कुछ दिनों से अफ़री के हाथ में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते अमरीकी विदेश मंत्रालय ने अफ़री की जानकारी देने वालों के लिए 70 लाख डॉलर का ईनाम रखा था। हालांकि इराकी अधिकारियों ने इससे पहले भी कई बार इस तरह के दावे किए जो बाद में गलत साबित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें