फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI एजेंट ने बीबी के सामने कुबूला...हां मैं पाकिस्तानी हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
आशमा का कहना है कि एजाज उर्फ कलाम कहीं का भी हो। मैंने उससे शादी की है। एक महीने बाद उसके बच्चे की मां बनने वाली हूं। जेल से छूटने के बाद उसी के साथ रहूंगी। माता-पिता के आने के बाद वह कलाम से मिलने के लिए मेरठ जाएगी। दीवानखाना के जिस मकान में एजाज की पत्नी आशमा और उसकी साली शहनाज रह रही हैं। वहां पुलिस ने उनकी निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं की है। वह किसी भी समय पुलिस को चमका देकर निकल सकती हैं। पाकिस्तानी जासूस की पत्नी को लेकर इतनी लापरवाही समझ में नहीं आ रही है। चौकी में ताला पड़ा है, कई घंटे तक वहां सिपाही ही दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

 
गतिविधियां संदिग्ध देखकर हमने निकाल दिया
चार महीने पहले दीवानखाना चौराहे पर एजाज कांग्रेस नेता तौसीफ अहमद गुल्लू के मकान में किराए पर रहा था। तौसीफ की पत्नी सीमा खान का कहना है कि एक महीने ही एजाज उनके घर पर रहा। उसके घर में लोगों का आना-जाना बहुत था, इसलिए उसने मकान खाली करा लिया था। ताहिर खान वारसी(मुन्ना मूवी) ने ही उनका मकान भी एजाज को किराए पर दिलाया था।

बहेड़ी के लड़के ने पकड़ लिया था हाथ
जंक्शन के पास रुखसार के घर में किराए पर रहने के दौरान बहेड़ी के शाकिब नाम के युवक ने एजाज की पत्नी का हाथ पकड़ लिया था। शाकिब पढ़ाई करने के लिए उसके मकान में रहता था, जिसमें एजाज का परिवार रहता था। एजाज का शाकिब की इस हरकत के बाद उससे विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

क्या तुम पाकिस्तानी हो?

एजाज को लेकर देर रात एसटीएफ जब उसके मकान पर पहुंची तो पत्नी ने उसे देखते ही सवाल किया...क्या तुम पाकिस्तानी हो? जवाब में एजाज ने हां में सिर हिलाया और कहा..फिक्र मत करना मैं छह सात माह में छूटकर आ जाऊंगा। आशमा और एजाज दोनों की आंखों में आंसू थे। फिर एसटीएफ ने सीपीयू, कैसेट और अन्य दस्तावेज समेटे और रात में ही एजाज को लेकर मेरठ रवाना हो गई।

शुक्रवार को रात करीब डेढ़ बजे एजाज उर्फ कलाम को लेकर एसटीएफ दीवानाखाना( प्रेमनगर) स्थित उसके कमरे पर पहुंची तो भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग रात को ही नींद से उठकर कलाम के कमरे पर पहुंच गए। आशमा टीवी पर कलाम को बोलते हुए देख चुकी थी। कलाम सारी दुनिया के सामने खुद को पाकिस्तानी बता रहा था। इसके बाद भी आशमा को कलाम के पाकिस्तानी होने का यकीन नहीं हो रहा था। उसने आते ही कलाम से सबसे पहले सवाल यही किया कि क्या तुम वाकई पाकिस्तानी हो।

कलाम पर गुस्से में चप्पल फेंकी
पाकिस्तानी जासूस कलाम पर गुस्से में मकान मालिक वसीम उल्लाह की पत्नी ने चप्पल फेंककर मार दी। हुआ यह कि शुक्रवार को डेढ़ बजे जैसे ही एसटीएफ कलाम को लेकर उसके कमरे पर पहुंची। उसके मकान मालिक की पत्नी ने नीचे ही रोक लिया। पत्नी के सामने जैसे ही कलाम ने खुद को पाकिस्तानी होने की बात कुबूल की मकान मालिक की पत्नी भड़क गईं। कहने लगीं शर्म नहीं आती।

तुझे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए हमारा ही घर मिला था। पूरे घर को परेशान कर दिया। बेटे के इम्तहान हैं, पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रहा है। उनका कहना था कि आशमा के माता-पिता बिहार से आ रहे हैं। उनके आते ही वह आशमा और उसकी बहन को घर से निकाल देगी।

बंगाल में छिपा है एजाज का गुरू

जासूस मोहम्मद एजाज उर्फ कलाम का गुरू इरशाद हुसैन वेस्ट बंगाल में छिपा है। आशमा के फुफेरे भाई बाबर से भी उसका कोई न कोई नाता है। गरीबी का फायदा उठाकर बाबर को एजाज के गुरू ने अपने लिए काम करने को तैयार कर लिया था। एजाज को हिंदी पढ़ना लिखना सिखाने के बाद गुरू ने बाबर के साथ कर दिया था। कोलकाता में दोनों ही कपड़ों के फेरी के बहाने से सूचनाएं इकट्ठा करके पाकिस्तान को भेजते थे। बाबर ने ही एजाज की आशमा के भाई मोहम्मद रहीम से मुलाकात कराई।

एजाज के गुरू के अलावा उसके साथी इरफान, अशफाक और उसका बेटा जहांगीर भी आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं। वह भी बंगाल के रहने वाले हैं और एजाज के पकड़े जाने के बाद भूमिगत हो गए हैं।  एसटीएफ उनकी तलाश में बंगाल पहुंच गई है और कई स्थानों पर दबिश दे रही है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक शादी से पहले ही रहीम पांच महीने बरेली में रहकर चला गया था।

बाबर बिहार आरा गया तो उसने एजाज की अपने मामा शमशेर खान की बेटी से शादी की बात कर ली। शमशेर ने दोनों बेटियों में से किसी से भी शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। तीन साल पहले बिहार के जिला आरा के अजीमाबाद गांव में शादी होने के बाद एजाज वहीं रहने लगा। कुछ दिनों पर शमशेर की किराना की दुकान पर बैठा। वहां रहने के दौरान उसने अपनी आईडी बनवा ली और नकली हिंदुस्तानी बनकर अपना नाम कलाम रख लिया। एजाज के कमरे से बिहार का शैक्षिक प्रमाण पत्र भी मिला है। बाबर भी आरा जिले के ही नाड़ी गांव का रहने वाला है। उसी ने उसकी आईडी और शैक्षिक प्रमाण पत्र बनवाए।
विज्ञापन

सेना इंटेलीजेंस ने कई लोगों से की पूछताछ

आईएसआई के एजेंट मोहम्मद एजाज उर्फ कलाम के पकड़े जाने के बाद शहर के कई फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने एजाज की पत्नी समेत कई लोगों के पूछताछ की। एजाज बेहतरीन फोटोग्राफर के अलावा अच्छा वीडियो मिक्सिंग करना जानता है। इसलिए बरेली में ठिकाना बनाकर उसने इसी काम को करना शुरू किया। यहां उसके तमाम फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों से संबंध है।

कैंट इलाके के सेना इलाके में फोटोग्राफी करने वाला मोहम्मद आसिफ तो पकड़े जाने से पहले ही एजाज के कमरे पर वीडियो मिक्सिंग कराने के लिए आया था। सेना के ही किसी कार्यक्रम की फोटो और वीडियो मिक्सिंग करा रहा था। शनिवार को सेना की इंटेलीजेंस ने आशमा उसकी बहन शहनाज, उनकी मकान मालकिन, गली के सामने वाले शादीहाल के मालिक से पूछताछ की।

वसीम उल्लाह से पहले जिस मकान में एजाज रहा था, उसकी मालकिन से भी जानकारी की गई। आसिफ से सेना इंटेलीजेंस के अधिकारी बात कर चुके हैं। इसके अलावा एजाज को किराए पर मकान दिलाने वाले ताहिर खान वारसी, वीडियोग्राफी का काम देने वाले मनप्रीत सिंह समेत और भी कई फोटोग्राफर ऐसे हैं, जिनसे पूछताछ होनी बाकी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि एजाज कहीं फोटोग्राफरी करने के बहाने सेना के इलाके में तो नहीं पहुंच गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें