फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो मनमोहन सिंह पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं!

Sat, 25 Oct 2014 02:58 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
...तो मनमोहन सिंह पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं! पड़ोसी मुल्क का प्रतिष्ठित आर्थिक संस्थान तो शायद कुछ ऐसा ही मानता है, तभी तो उसने अगले हफ्ते होने वाले अपने वार्षिक समारोह के निमंत्रण पत्र पर लिखा है, ‘प्रेसीडेंट ऑफ इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान, मनमोहन सिंह।’
विज्ञापन


यहां छपी मीडिया खबरों के मुताबिक इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स (पीआईडीई) 28 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में देश के राष्ट्रपति ममनून हुसैन को आमंत्रित करना चाहते थे।

दुनिया न्यूज के मुताबिक पीआईडीई के आधिकारिक न्योते पर ममनून हुसैन की जगह मनमोहन सिंह छपा हुआ है, जिन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रपति बताया गया है। हालांकि बाद में इस गलती को सुधारा गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और आमंत्रण पत्र बहुत सारे हाई प्रोफाइल वीआईपी मेहमानों तक पहुंच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें