सीरिया और लीबिया में कोहराम मचा रहा आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट अब भारत में भी दस्तक देने लगा है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) की एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि आईएस ने बांग्लादेश से सटे पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए हैं।
इन पोस्टरों में युवाओं से संगठन में भर्ती होने की अपील की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, असम और महाराष्ट्र शीर्ष पांच राज्य हैं, जहां आईएस युवाओ को लुभाने के प्रयास में जुटा है।
केंद्रीय खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक ये पोस्टर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद व नदिया जिले में लगाए गए हैं। ये पोस्टर जिलों के ग्रामीण इलाकों में चस्पा किए गए हैं। इनमें युवाओं को आईएस में शामिल होने की अपील की गई है। हालांकि राज्य पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।